फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के बीच हुआ दिव्यांग शिविर का आयोजन, 28 को प्रमाणपत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना प्रोटोकॉल के बीच दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। प्रमाणपत्र के लिए 31 दिव्यांग अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद पात्र 28 को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया। साथ ही उनसे आह्वान किया गया कि प्रमाणपत्र के माध्यम से शासन द्वारा दिव्यांगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग शिविर का आयोजन होता है। कोरोना संकट के चलते आयोजन पर रोक लगी हुई थी। बीते सोमवार से शिविर का एक बार फिर से आयोजन शुरू हुआ था। इसी क्रम में इस सोमवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल के बीच शिविर का आयोजन हुआ। जांच टीम में शामिल वीके चौधरी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए 31 ने आवेदन किया था। डॉ. प्रदीप गौतम व डॉ. सालिकराम पासवान के नेतृत्व ने टीम ने जांच के बाद 28 पात्रों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया। प्रमाणपत्र हाथ में आते ही दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि प्रमाणपत्र के माध्यम से वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी उठा सकेंगे।
उधर, दिव्यांगों से आह्वान किया गया कि उनके उत्थान के लिए शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रमाणपत्र के आधार पर वे योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। यदि उन्हें इसमें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। आने वाले दिव्यांगों को पहले सैनिटाइज किया गया, इसके बाद ही उन्हें जांच कक्ष में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें