फोटो-10, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को 32 लोगों का नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को जांच के लिए 32 लोग अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. डीपी वर्मा व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
साथ ही सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। कहा गया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। प्रतिदिन सुबह के समय गुनगुना पानी जरूर लें। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें।