अंबेडकरनगर। कोविड गाइड लाइन के अनुपालन में शनिवार को जिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बगैर मास्क के घूमने वाले 205 लोगों का चालान काटा और उनसे 20500 रुपये का अर्थदंड वसूला। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने की हिदायत दी गई।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि कोविड 19 के निर्देशों का पालन कराने के लिए शनिवार को जिले में एक साथ पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बगैर मास्क सड़कों पर घूमते व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। टीम ने अभियान में 205 लोगों का चालान कटाते हुए 20500 रुपये का अर्थदंड वसूला। बताया कि लोगों को लगातार कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोविड 19 के निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। सभी जब घर से बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क लगाना न भूलें। भीड़ का हिस्सा बनने से बचें।