फोटो 13, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी 15 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1424 हो गई है। 107 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1424 हो गई है।
107 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 1291 ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया कि जिन क्षेत्रों में शनिवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उनमें सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।