फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया दौरा, बोले - कोरोना मरीजों का डेथ रेट कम करने पर दें ध्यान

विज्ञापन
फोटो 34, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड 19 के कंट्रोल रूम का जायजा लेते मंडलायुक्त एमपी अग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा कि जिले में कोरोना मरीजों का डेथ रेट कम करने पर जोर दिया जाए। संक्रमण वाले मरीजों की विशेष देखभाल का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अभियान चलाकर मास्क के प्रयोग पर जोर दिया जाए। होम आइसोलेट मरीजों की लगातार निगरानी का निर्देश भी उन्होंने दिया। बाद में आयुक्त ने अकबरपुर नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में पहुंचकर स्वच्छता अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अंबेडकरनगर पहुंचे आयुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल ने डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल, कॉलेज सद्दरपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। एलसीडी स्क्रीन के जरिए कंट्रोल रूम से मरीजों का हालचाल जाना। वहां भर्ती चंद्रभान व सुलेखा से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि सभी टॉयलेट की निरंतर सफाई के साथ ही मरीजों की बेड सीट लगातार बदली जाए।
मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सकों की टीम लगातार भ्रमण कर वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लेती रहे। उन्होंने बाद में चिकित्सकों के साथ बैठक कर कहा कि कोरोना मरीजों का डेथ रेट कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मरीजों के टेस्ट में तेजी लाने का निर्देश देने के साथ ही कहा कि विशेष जोन में निरंतर भ्रमण कर सैंपलिंग की जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर एंट्री रजिस्टर देखा। कहा कि होम आइसोलेट किए गए मरीजों की पल पल की जानकारी रखी जाए। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सघन मॉनीटरिंग की जाए। यह देखा जाए कि मरीजों को अधिकतम सुविधा क्या दी जा सकती है। आयुक्त ने बाद में अकबरपुर नगर के एलआईसी गली मोहल्ले में पहुंचकर स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि इस क्षेत्र में कुल बीस कोविड मरीज मिले थे।
सभी अब निगेटिव हो चुके हैं। आयुक्त ने यहां अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को लगातार मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। दुकानदारों को खासतौर पर कहा जाए कि वे निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा व एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें