अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1380 हो गई है। इसमें से 1244 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 27 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 109 है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग संक्रमण से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतें।