अंबेडकरनगर। अयोध्या में ढांचा विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा बुधवार को सुनाए गए फैसले में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 आरोपियों को बाइज्जत बरी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी।
जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर बधाई दी। कहा कि यह जीत सत्य व न्याय की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने जो भी लड़ाई छेड़ी, उसने हिंदू समाज के गौरव को बढ़ाने का काम किया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, बाबा रामशबद यादव, वाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, मनोज गुप्त गुड्डू, अतुल वर्मा, विनय पाण्डेय, मुकेश तिवारी, मनोज मौर्य व अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने बसखारी बाजार में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश यादव, अंकित अग्रहरि, भोले सोनी, रमेश रावत, गोपाल आदि मौजूद रहे।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, विहिप प्रांत सतसंग प्रमुख श्याम बाबू ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के बीच मिष्ठान वितरण किया व बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पूरे देश में उल्लास का माहौल है। कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक आलोक चौरसिया, सतीश मोदनवाल, अमित पटेल, सुमित गुप्त, शोभना गुप्ता, अभिमन्यु अग्रहरि, पुष्पा गुप्ता तथा राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।