फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस बीच बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले भी सामने आए। इससे कोरोना संक्रमितों की कुल 1161 हो गई है। 227 संक्रमितों का अब भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह भीटी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। पहुंती निवासी दीपक कई दिन पहले से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। ऐसा लग रहा था कि वे जल्द घर लौट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उनके शुभचिंतकों व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम संस्कार बाद में गांव के पास कर दिया गया। इस बीच जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1161 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुुमार ने बताया कि 227 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है जबकि 910 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें