अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के सात सिपाही व इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कर्मचारी समेत 42 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन के सात सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक मरीज कांशीराम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का है। एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 247 है। अब तक 796 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। घबराने के बजाए एहतियात बरतने की जरूरत है।