अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29 नये मामले सामने आए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1023 हो गई है। बुधवार को सामने आए कोरोना संक्रमितों में केंद्रीय मंत्री की रिश्ते की चाची भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के 29 नये मामलों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1023 हो गई है।
769 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 232 का इलाज अलग-अलग अस्पतालोें में चल रहा है। जिले में संक्रमण से अब तक 22 की मौत हो चुकी है। बताया कि बुधवार को जिन क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उधर, बुधवार को कोरोना संक्रमण के जो नये मामले सामने आए हैं, उनमें एक महिला केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार भी हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।