फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए भेजा गया 46 लोगों का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जांच का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे 46 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोविड-19 के मद्देनजर जिला अस्पताल में नमूना लेकर जांच का कार्य लगातार जारी है। शासन के दिशा निर्देश पर न सिर्फ जांच का कार्य तेज हो गया है बल्कि संक्रमण रोकने के प्रति नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को 46 लोग कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित मातृ शिशु विंग में पहुंचे। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. डीपी वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचे 46 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
साथ ही सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर व इर्दगिर्द की विशेष सफाई रखें। भोजन पर भी विशेष ध्यान दें। ऐसी खाद्य सामग्री का प्रयोग करें, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें