फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, 24 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से जिले में होने वाली मौत की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। रामलोचन इंटर कॉलेज शिवपाल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया। साथ ही सुल्तानपुर जनपद निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई। इस बीच गुरुवार को आई रिपोर्ट में भाजपा नेता डॉ रजनीश व सर्विलांस सेल प्रभारी की पत्नी समेत 24 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 215 है, जबकि 660 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से एक बार फिर प्रभावित मरीज की मौत हुई है। जलालपुर के रामलोचन इंटर कॉलेज शिवपाल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कोरोना संक्रमण के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। वहां बुधवार देरशाम उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही सुल्तानपुर जनपद निवासी एक बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच गुरुवार को कुल 24 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए।
इसमें भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह व जिला सर्विलांस सेल प्रभारी की पत्नी भी शामिल हैं। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान रजनीश ने आम नागरिकों की मदद के लिए काफी प्रयास किया था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल मरीजों की संख्या 895 हो गई है। मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा काफी उत्साहजनक है। लोगों को कोरोना से घबराने की जरूरत नही है। मौजूदा समय में सिर्फ 215 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

बताया कि अब तक 660 नागरिक स्वस्थ होकर अपने परिवार में जा चुके हैं। सिर्फ 21 नागरिकों की मौत हुई है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। खुद व परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें