फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने बना डाला गुंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। अलीगंज पुलिस ने जो कारनामा किया है वह या तो उपलब्धि गिनाने के लिए की गई मनमानी है या किसी दबाव में इंसानियत को दरकिनार करने का मामला। दरअसल, यहां की पुलिस ने पट्टीदारी के भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पूरे परिवार को ही गुंडा एक्ट में नाप दिया। इससे बड़ी मनमानी यह है कि हाथ-पैर भी ठीक से न हिला पाने वाले परिवार के ही 90 साल के बुजुर्ग तक को गुंडा बना दिया। उन पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। एसडीएम न्यायालय को चालान भी भेजा है। वहीं, दूसरे पक्ष पर मारपीट की धारा में केस दर्ज है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है और लोग हैरान भी हैं।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में बीते सात जून को दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें एक पक्ष के विरुद्घ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कार्रवाई किसी दबाव या फिर हड़बड़ी किया कि 90 वर्षीय रामगनेश मौर्य को भी गुंडा बना दिया और उनके विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। पुलिस की मनमानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि रामगनेश के पुत्र सुग्रीम मौर्य (55) व उनके दो पोते पवन (27) व प्रमोद (20) के विरुद्ध भी रिपोर्ट भेज दी है। बताया जाता है कि पवन प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है जबकि प्रमोद हाथरस में रहता है। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर जहां लोगों में हैरानी है, वहीं पुलिस की किरकिरी भी हो रही है। उधर, एसडीएम अभिषेक पाठक का कहना है कि रिपोर्ट मिली है। पुलिस को दोबारा जांच के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें