फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजटिव वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। तहसील क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीटी तहसील क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी सलगू कन्नौजिया (60) की बीते दिनों कोरोना जांच हुई। वह कोरोना संक्रमित मिले तो प्रशासन ने उनको जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ दिन बाद सलगू को जिला अस्पताल से कोविड-19 अस्पताल लखनऊ ले जाया गया।
इस बीच सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम जनमानस से अपील की कि सभी लोग एहतियात व दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसे हल्के में कतई न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें