फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंच 72 ने कराई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग लगातार जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे 72 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि एहतियात ही कोरोना का इलाज है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरे प्रांत व शहर के अलावा स्थानीय नागरिकों का जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में थर्मल स्क्रीनिंग नियमित रूप से की जा रही है। इस दौरान यदि किसी के शरीर का ताप सामान्य से अधिक होता है तो उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेज दिया जाता है। थर्मल स्क्रीनिंग का क्रम सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सोमवार को कुल 72 नागरिक थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राकेश व डॉ. योगेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही उन्हें कोरोना वॉयरस के संक्रमण के कारण व उससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा गया कि अभी कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में एहतियात के बल पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। साफ सफाई पर मुख्य रूप से जोर दिए जाने का आह्वान करते हुए कहा गया कि मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें