फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्टः जिला अस्पताल में विशेष एंबुलेंस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को लेकर जिले में लगातार एहतियात बरती जा रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को एएलएस एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई। जरूरी दवाओं व किट से लैस इस एंबुलेंस में दो चालक व दो टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। शनिवार को सीएमएस व डब्लूएचओ के चिकित्सकों की टीम ने एंबुलेंस का जायजा लिया। इसके अलावा कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज के प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड के एक वार्ड को पहले से ही स्थापित किया जा चुका है। इसमें एक फिजीशियन के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कोरोना से पीड़ित मरीज का समुचित इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल में एएलएस एंबुलेंस की तैनाती की गई है। सीएमएस डा. एसपी गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में विशेष एंबुलेंस तैयार की गई है। इसमें दो चालक व दो टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। इसमें अलावा एंबुलेंस में सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिले के किसी भी क्षेत्र में यदि कोरोना से पीड़ित मरीज सामने आता है, तो उसे एंबुलेंस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल लाया जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद यदि जरूरत पड़ी, तो उसे इसी एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जाएगा। शनिवार को एंबुलेंस का सीएमएस के अलावा डब्लूएचओ के डॉ. आशू, डॉ. सुल्तान, डॉ. रवि, डॉ. अशीष ने एंबुलेंस का जायजा लिया।
सीएमएस ने बताया कि कोरोना पीड़ित के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड के विशेष वार्ड की स्थापना की गई है। इसमें फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ला की तैनाती की गई है। इनके अलावा चार स्टॉफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन व एक हाउस कीपिंग की तैनाती की गई है। बताया कि सभी जरूरी दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें