अंबेडकरनगर। अकबरपुर जंक्शन पर कार्यरत करीब 10 कुली इन दिनों यात्रियों के सामान के साथ ठंड और गलन का बोझ भी झेल रहे हैं। रेलवे प्रशासन की उपेक्षा का आलम यह है कि पिछले सात वर्षों से उन्हें एक भी नई वर्दी नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
मेहनताने के अलावा आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं है। दोपहर की धूप हो या सर्द रात, कुलियों को प्लेटफार्म पर ही जागकर यात्रियों की राह देखनी पड़ती है। बातचीत के दौरान इनकी व्यथा सुनकर गला भर आया।