फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवादित होर्डिंग ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Thu, 10 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर में सपा की ओर लगी होर्डिंग को हटवाते तहसील कर्मी। 
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील मुख्यालय के सामने लगे एक विवादित होर्डिंग ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। होर्डिंग पर लिखा था ये कैसा राम राज्य। बंद करो पाठशाला, खोलो मधुशाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब विनय पांडेय ने इसकी सूचना एसडीएम सुभाष सिंह को दी जिसके बाद आननफानन होर्डिंग को उतरवा दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर हमला और भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने की साजिश बताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के तीन नेताओं प्रद्युम्न यादव, हेमंत यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र निषाद के खिलाफ जहांगीरगंज में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने बताया कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए होर्डिंग हटवा दिया है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें