अंबेडकरनगर। दशहरा व दिवाली त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। किसी भी घटना व दुर्घटना होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में कोई असुविधा न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीएमओ कार्यालय में बनाया गया यह कंट्रोल 24 घंटे सेवाएं देगा। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद आसपास की टीमों को सक्रिय किया जाएगा।
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के रोगी बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देख रही हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने सर्प दंश के मामलों को लेकर जागरूकता व इलाज के लिए प्रेरित किया। किसी भी प्रकार से झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े। इससे पीड़ित की जान जा सकती है। मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय से लेकर सभी सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। किसी भी परिस्थिति में मदद के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7376113790 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।