फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुर्गा पूजा में दबंगों का तांडव, बंदूक लहराई

Sun, 28 Sep 2025 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र के मंसापुर करौना गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा के दौरान दबंगों ने जमकर बवाल काटा। पूजा स्थल पर महिलाओं से बदसलूकी की, ग्रामीणों को धमकाया और विरोध पर लाइसेंसी बंदूक लहराकर दहशत फैलाई। पुलिस ने मौके से 17 कारतूस व बंदूक जब्तकर एक नाबालिग सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे जब दुर्गा पूजा की आरती चल रही थी, तभी अंकित वर्मा और शिवम सिंह अपने साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे। इन लोगों ने पंडाल के पास बाइक खड़ी कर हेडलाइट सीधे आरती स्थल की ओर घुमा दी, जिससे पूजा में विघ्न पड़ने लगा। टोके जाने पर युवकों ने नशे की हालत में गाली-गलौज की और महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि इस दाैरान दबंग गाली-गलाैज करते हुए चले गए।
इसके कुछ देर बाद युवक एक कार और कई बाइकों पर सवार होकर और ज्यादा साथियों को लेकर लौटे। इसमें सुल्तानपुर, मथानी, बेवाना और दोस्तपुर थाने के बेफरा गांव से आए उमाशंकर वर्मा, उमेश वर्मा, अजीत वर्मा, जयराम वर्मा, सुमित वर्मा, सूरज निषाद, प्रदीप निषाद, दीपक निषाद, क्षवण वर्मा, प्रमोद निषाद जैसे युवक शामिल थे। इनके पास राइफल और असलहे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें