फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास में योगदान दें प्रधान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का होता सम्मान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
भीटी/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। भीटी व जहांगीरगंज ब्लॉक स्थित ड्वाकरा हाल में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि ग्राम पंचायतों को मजबूत आधार प्रदान किया जाए। इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित कर ग्रामीणों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। भीटी ब्लॉक में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित कर ग्राम पंचायतों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भीटी ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती एवं जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को सुदृढ़ आधार प्रदान करने का जो कार्य कर रही है, वह अपने आप में एक मिसाल है। भाजपा शासनकाल में जितना गांवों का विकास तय हुआ है, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अपने-अपने स्तर से ग्राम पंचायतों के विकास में भूमिका अदा करें। विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने भी गांवों के विकास में ग्राम प्रधानों से योगदान करने का आह्वान किया। इससे पहले अतिथियों ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह, कुलदीप सिंह, दिलीप तिवारी व दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
जहांगीरगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही ग्राम पंचायतों को असीमित अधिकार मिला है। अन्य सरकारें ग्राम पंचायतों के विकास के प्रति कोई रुचि नहीं दिखा रही थीं। डॉ. यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि पंचायतों को मजबूती प्रदान करना केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के अधिकार को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम सरकार कर रही है। कहा कि ग्राम पंचायत देश के विकास का एक सशक्त माध्यम है। जहां की ग्राम पंचायतें विकसित होती हैं, वहां का जिला व प्रदेश विकसित माना जाता है। इसीलिए सरकार ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास को गति प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार लगातार सराहनीय कदम उठा रही है। अब ग्राम पंचायतों की दशा व दिशा दोनों बदल रही है। इससे पहले ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित कर उनसे ग्राम पंचायत के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। इस मौके वर वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय, महेंद्र प्रताप वर्मा, अमित गिरी, धर्मवीर मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें