फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण में मनमानी पर ठेकेदार को पीटा

Wed, 13 Jan 2016 11:04 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह कार्य राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कराया जा रहा था। आरोप है कि वह विद्युतीकरण में  मनमानी कर रहा था। ठेकेदार को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत की को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इन दिनों राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। योजना के तहत आस्था ट्रेडर्स कंपनी अकबरपुर द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है।

कंपनी मालिक व ठेकेदार अकबरपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र रामचंदर की देखरेख में बीते दिनों ही गांव के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर विद्युत खंभे भी लगा दिए गए। खंभा लगानेे के स्थान को लेकर कुछ ग्रामीणों ने उस समय विरोध किया था। मंगलवार शाम तार खींचने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच आरोप के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने तार खींचे जाने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर भूपेंद्र व उस व्यक्ति के बीच कहासुनी शुरू बहो गई। मामला आगे बढ़ता, इससे पहले ही गांव के कुछ लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

आरोप है कि लगभग एक घंटे बाद वह व्यक्ति एक जनप्रतिनिधि व अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा और अभद्रता करते हुए ठेकेदार पर हमला बोल दिया। भूपेंद्र ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसे हमलावरों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर कर दी।

आसपास मौजूद लोगों घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को आननफानन में सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें