फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में अब और तेजी आ सकेगी। सोमवार को राज्य सरकार ने अपने बजट में दोनों हाईवे के निर्माण के लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपये का प्रबंध किया है। इससे जनपदवासियों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। दोनों नेशनल हाईवे जिले में लगभग 31 किलोमीटर लंबाई में गुजर रहे हैं। ऐसे में बजट में समुचित राशि आवंटन से निर्माण कार्य जल्दी पूरा होने के आसार हो गए हैं। नागरिकों ने इसका बढ़-चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बजट पेश किया तो इसमें जिले के हाथ भी बड़ी उपलब्धि लगी। दरअसल जनपद के भीतर से होकर गुजर रहे दो हाईवे के निर्माण में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर से जरूरी धनराशि का आवंटन कर दिया है। इससे निश्चित रूप से अब दोनों हाईवे के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिले में पांच किलोमीटर 600 मीटर क्षेत्रफल से होकर गुजर रहा है। अकबरपुर तहसील के रसूलपुर दियरा, अहेथा, उम्मरपुर व रेवरा तथा जलालपुर तहसील के सिंहपुर, रामगढ़ व गोपरी चांदपुर गांव से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। उधर, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेेस-वे जलालपुर व आलापुर तहसील से होकर बनाया जा रहा है। दोनों तहसीलों को मिलाकर कुल 25 किलोमीटर की लंबाई में यह एक्सप्रेस-वे जिले से होकर गुजरेगा। इसमें जलालपुर तहसील के शाहपुर, सेहरी, शिवपाल, नूरपुर कला, अजमलपुर, चौदहपरास, दुल्हूपुर खुर्द तथा खानपुर हुसैनाबाद समेत 19 गांव शामिल हैं। आलापुर तहसील के जैनपुर, मदैनिया, कम्हरिया, अहिरौली रानी मऊ, सेमरा टप्पा, तेंदुआईकला व तेंदुआईखुर्द समेत 18 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों एक्सप्रेस-वे जिले में लगभग 31 किलोमीटर लंबाई में होकर गुजरेंगे। दोनों हाईवे का निर्माण इन दिनों प्रगति पर है। अब राज्य सरकार ने बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में तेजी लाने के लिए 1107 करोड़ तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 860 करोड़ रुपये का प्रबंध कर दिया है। इससे अब इन हाईवे के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी। इसे लेकर नागरिकों में नई उम्मीद का संचार हुआ है।
लोगों ने की सराहना
बेवाना निवासी पिंटू गुप्त ने कहा कि दोनों हाईवे निर्माण के लिए जरूरी रकम का प्रबंध करना सराहनीय है। इससे अब हाईवे के निर्माण में तेजी आएगी। इससे दोनों हाईवे का लाभ आने वाले दिनों में जनपदवासियों को मिलने लगेगा। अकबरपुर के सूरज का कहना था कि मार्गों के निर्माण से विकास की गति तेज होती है। हाईवे निर्माण में धनाभाव न होने पाए, यह इंतजाम कर सरकार ने प्रशंसनीय काम किया है। जलालपुर निवासी श्यामलाल ने स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों का निर्माण जितनी तेजी से होगा, विकास के कार्य उतनी ही प्राथमिकता पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें