फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परेड के लिए जा रहे सिपाही की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
सिपाही कुलदीप बौद्ध (फाइल फोटो)। श्रोत सोशलमीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परेड के लिए जा रहे सिपाही की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के बरवा भोजपुर गांव निवासी सिपाही कुलदीप बौद्ध 2011 बैच के सिपाही थे। इन दिनोंं वह पुलिस लाइन में तैनात थे। अकबरपुर कोतवाली के रगडगंज के निकट किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब परेड ग्राउंड जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वर्दी पहनने के बाद जाने के लिए निकले ही थे, तभी अचानक तबियत बिगड़ गई। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो संतान हैं। बेटा सानू कक्षा नौ और बेटी लीजा कक्षा आठ की छात्रा है। देर शाम मृतक की पत्नी रेखा अपने पिता व जेठानी के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गईं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें