फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आखिरी सप्ताह में अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

Fri, 14 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील आलापुर क्षेत्र के सिपाह गांव में रामनगर जहांगीरगंज मुख्य मार्ग के किनारे बीते दिनों 59 लोगों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की गई थी। एक तरफ से समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी तो दूसरी तरफ से सवर्ण आर्मी एवं भाजपा के लोग पैरवी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व प्रधान शालिग्राम मिश्र की पत्नी पूर्व प्रधान अंबिका देवी पर हमला हुआ था। वहीं दूसरे पक्ष के छप्पर में आग लगा दी गई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग पुलिस उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ तारीख दे रहा है। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष ने दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनशन करने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम सुभाष सिंह व थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय व सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के साथ बैठक की। इसमें माह के आखिरी सप्ताह में अतिक्रमण हटाए जाने पर सहमति बनी। एसडीएम ने बताया कि पुलिस बल की कमी के कारण अतिक्रमण हटाने में देरी हो रही है, जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें