फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेई और लाइनमैन की पिटाई में पिता-पुत्र पर केस

Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मनमाने तरीके से बिजली का तार शिफ्ट करने के मामले में जेई व लाइनमैन की पिटाई करने वाले बसखारी थनाक्षेत्र के खेमपट्टी निवासी पिता-पुत्र को पुलिस खोज रही है। अवर अभियंता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बसखारी थानाक्षेत्र के खेमपट्टी गांव में एनसीसी कंपनी विद्युतीकरण का कार्य करा रही है। 12 फरवरी को कर्मचारी वहां विद्युतीकरण का कार्य कर रहे थे, तभी गांव निवासी विपिन दुबे और उनके पिता अजय दुबे नियम विरुद्ध जबरन बिजली का तार शिफ्ट करने पर अड़ गए थे। इसकी सूचना मिलने पर वहां पहुंचे अवर अभियंता शहाबुद्दीन अली व लाइनमैन वीरेंद्र कुमार यादव के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट की थी। वे जब जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उन पर पथराव भी किया था। एसडीओ वीरेंद्र शुक्ल ने कहा था कि हमलावरों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगा। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें