फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राहुल का फोटो जलाने पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पार्टी पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो जलाए जाने की घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ने कहा कि देश की संसद में विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार सहित नीट यूजी 2024 की परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक का मामला उठाकर भाजपा का झूठा चेहरा उजागर किया था। अपने झूठ का खुलासा देखकर भाजपाई तिलमिला गए हैं। भाजपाइयों ने वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर के सामने पुलिस के संरक्षण में राहुल की फोटो जलाने की कोशिश की, जहां प्रदेश अध्यक्ष के परिवार के लोग रहते हैं। ये घटना देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।
इस दौरान एआईसीसी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा, सै. ऐतबार हुसैन, संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, जिला महासचिव मूलचंद जायसवाल, विकलांग प्रकोष्ठ के अयोध्या मंडल प्रभारी राजेश वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव, राजीव कसौधन, राजकुमार तेली, अमित कुमार पटेल, अजय पासवान, विशाल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष टांडा अकील अहमद मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें