फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहले तांगा व बुग्गी से रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह फेल है। डीजल व पेट्रोल का दाम देश में शतक पार कर चुका है। इससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई की मार से किसान परेशान हैं। महंगे दाम पर डीजल खरीद कर धान की रोपाई करने को मजबूर हैं। इससे किसानों की कमर टूट रही है। विभिन्न क्षेत्रों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता रैली लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला प्रभारी प्रदीप कोरी व जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर तांगा व बुग्गी रैली निकाली। शहजादपुर संघतिया नाका से निकली रैली लोहिया चौक होते पुराने तहसील तिराहा, ओवरब्रिज, पटेलनगर होते हुए कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
कहा कि पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बेकाबू होते जा रहे हैं। जनता व किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। जनता खुद को इस सरकार से ठगा महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम जिले में भी जल्द ही शतक पार करने वाले हैं। मौजूदा समय में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। बारिश भी नहीं हो रही है। इससे किसानों को महंगे दाम पर डीजल खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता रैली लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। इल्तिफातगंज से कांग्रेस नेता अफरोज आलम बेग, बरियावन से कांग्रेस नेता अमित जायसवाल व आनंदनगर चौराहे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव मोहम्मद अनीश खां बुग्गी पर अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, डॉ. विजयशंकर तिवारी, पीसीसी दुर्गाप्रसाद पांडेय, शकील अंसारी, आलोक पाठक, दिवाकर पांडेय, अवधेश मिश्र बब्लू, अख्तर मलिक, रवीश शुक्ल, संजय तिवारी, विशाल वर्मा, परमानंद शर्मा, गुलाम रसूल छोटू, विपुल वर्मा, सुब्रमण्यम खान, राजपत पटेल व कुलदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें