लोगों को केंद्र सरकार की हकीकत से अवगत कराकर छात्रों के उत्पीड़न को बेनकाब किया जाए। छात्रों के साथ हो रहे इस उत्पीड़नात्मक कार्यशैली को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बातें गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग विकास के मामले में आम जनता का ध्यान हटाने के लिए देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। हैदराबाद से लेकर जेएनयू तक को लेकर जिस तरह का नाटक खड़ा किया गया, उससे जाहिर है कि देश को अस्थिरता की जद में लाने की कोशिश की जा रही है।
जानबूझकर लोगों को आगाह करने की यह कोशिश कांग्रेस पार्टी कतई सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आम जनता के बीच जाकर मौजूदा केंद्र सरकार की पोल खोलें। जिला मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं से साजिश को बेनकाब करने के लिए जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अनीस खां, वरिष्ठ पीसीसी सदस्य डॉ नंदलाल चौधरी, डॉ नंदलाल चौधरी, जिला महासचिव दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, सुखीलाल, आशाराम यादव, विशाल वर्मा व नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।