फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा निकाल कांग्रेस नेताओं ने बताया आजादी का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में निकली आजादी गौरव यात्रा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। नागरिकों को आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों के बारे में जानकारी दी। कहा कि आज हमारा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके लिए लाखों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। हमें आजादी का जश्न मनाने के साथ ही उनके बलिदानों को भी अपने जेहन में बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने सभी से अपने घरों पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कहा कि हम सभी को हमेशा आजादी के इस पावन अवसर को उल्लास के साथ मनाना होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें जन जन तक आजादी के संघर्षों को पहुंचाना है।
कांग्रेस पार्टी आजादी का गौरव यात्रा निकालकर अपने अभियान में जुटी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रामकुमार अग्रहरि, महली प्रसाद, बृजेश, राकेश कुमार व अजय गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें