फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कटेहरी से निशात फातिमा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी ने कटेहरी सीट पर भी महिला प्रत्याशी उतार दिया है। प्रदेश सचिव व वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनीस खां की पत्नी निशात फातिमा को पार्टी ने कटेहरी से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो चरण में अकबरपुर, टांडा, जलालपुर व आलापुर सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन कटेहरी सीट को रोके रखा था। यहां पार्टी नेताओं के आवेदन के साथ ही दूसरे दल के नेताओं को भी टिकट दिए जाने को लेकर मंथन चल रहा था।
पार्टी ने चार सीट में से तीन पर महिला को टिकट दिया था। इस बीच अब सोमवार को पहितीपुर निवासी प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खां की पत्नी निशात फातिमा को कटेहरी से कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें