फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संस्थागत प्रसव कम होने पर जताई चिंता, दिए निर्देश

Tue, 23 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक में मौजूद अ​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी लाने, सरकारी योजनाओं को आम जन तक पंहुचाने के साथ ही सीएम डैश बोर्ड की बिंदुओं को लेकर मंगलवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक बीके सिंह चौहान अयोध्या मंडल ने समीक्षा की। बैठक में संस्थागत प्रसव कम होने पर जताई चिंता जताई और प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिन जिलों में अस्पतालों का एनक्यूएएस का मूल्यांकन बाकी है उन्हें 31 दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रविवार को आयोजित होने वाले जनआरोग्य मेले में मिल रही शिकायतों को लेकर अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा, जिससे किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और मेले का लाभ लोगों को मिल सके। नवजात शिशुओं के लिए एनबीएसयू व एसएनसीयू की उपयोगिता के लिए इनबार्न और आउटबार्न यूनिट में शिशुओं को भर्ती करने में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलों में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सभी मौजूद सीएमओ को इस पर ध्यान देने के लिए कहा। बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने भी सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की।
इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमओ बाराबंकी व एसीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान, डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गौतम मिश्रा के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें