फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 71,998 परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड की परीक्षा

Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में इस वर्ष कुल 71,998 परीक्षार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 36,901 और इंटरमीडिएट के 35,097 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले छात्रों की तैयारी को परखने के लिए जिले में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इन परीक्षाओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह परीक्षाएं पूरी तरह से यूपी बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा के अनुरूप होंगी। विशेष बात यह है कि इस बार वर्ष 2025 के उपयोग में न आए अतिरिक्त प्रश्नपत्रों का प्रयोग किया जाएगा, ताकि छात्र वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव कर सकें। परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी के बीच होंगी। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति पंजिका और मूल्यांकन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उनका सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्री-बोर्ड परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए मानसिक और शैक्षणिक रूप से तैयार करना है। इससे छात्रों को समय प्रबंधन और प्रश्नों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, परीक्षा परिणामों के आधार पर शिक्षक कमजोर विषयों की पहचान कर छात्रों को विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। वर्तमान में सभी प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, कक्ष निर्धारण और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें