जिला चिकित्सालय के एड्स विभाग के एक कमरे का ताला तोड़कर रविवार रात चोर एक कंप्यूटर प्रिंटर उठा ले गए। टीवी भी ले जाहाथ साफ करने का प्रयास किया, लेकिन आहट के कारण कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया।
सोमवार सुबह चिकित्सक व कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो कमरे का ताला टूटा देखा बड़ी संख्या में कर्मचारी व तीमारदार मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल योगेश शाह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में परामर्शदाता केपी मौर्या ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।