अकबरपुर थाना अंतर्गत पीरपुर गांव निवासी रामशकल की पत्नी फूलादेवी (65) रविवार देर सायं खेत जाते वक्त सर्पदंश की शिकार हो गईं। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव निवासी नरसिंह नारायन (60) सोमवार सुबह खेत की सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गए।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी राधेश्याम का पुत्र अर्जुन (18) रविवार रात लघुशंका के लिए शौचालय जा रहा था। तभी आंगन में उसे सांप ने काट लिया। तीनों लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।