फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरी करें चुनाव की तैयारियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा की बैठक को सम्बोधित करते वक्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय स्थित अटल भवन में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग पंचायत चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें, जिससे भाजपा समर्थित पदाधिकारियों की जीत सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा सबसे अधिक अनुशासित कार्यकर्ताओं का समूह है। उनके बेहतर कार्यों एवं सक्रियता के बल पर हर चुनौती को स्वीकार कर जीत दिलाने का कार्य करते हैं। कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। नव नियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस को समर्पण दिवस के तौर पर सभी बूथों पर मनाया जाएगा। बीते दिनों पेश केंद्रीय बजट से विभिन्न समुदाय को अवगत कराने के लिए 13 व 14 फरवरी को गोष्ठी आयोजित कर बजट पर चर्चा कर आभार पत्र प्रेषित किया जाना चाहिए।
उन्होंने अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि में सहयोग राशि अर्पित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते समाज का प्रत्येक वर्ग खुश है। सरकारी की मंशा है कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं, जिससे सभी के विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक जयराम विमल, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्त उर्फ गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्त, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें