फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम को समस्या बताने कलेक्ट्रेट में उमड़े फरियादी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम सैमुअल पॉल एन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से मिलने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम ने भी उन्हें निराश नहीं किया। अलग-अलग समस्या लेकर पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी एक-एक समस्या का प्रभावी तथा पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। ऐसा होने पर एक ही समस्या को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटते रहने की मुश्किल से फरियादियों को छुटकारा दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले के 32वें डीएम के तौर पर कार्यभार संभालने वाले 2013 बैच के आईएएस सैमुअल पॉल एन सोमवार को पहले दिन जनता दर्शन में बैठे। नए डीएम से मिलने के लिए बड़ी तादाद में फरियादी भी पहुंच गए। कलेक्ट्रेट में भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने फरियादियों को लाइन में लगवाया। इसके बाद डीएम ने एक-एक फरियादी से मुलाकात की। जलालपुर के नूरपुर कला गांव से पहुंचीं विजयपति ने बताया कि 31 मई 2011 को न्यायालय के आदेश के बाद भी विपक्षी भूमि पर जबरन निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। डीएम ने एसओ जलालपुर को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए।
कहरा सुुलेमपुर के नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कई ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डीएम ने इस पर एसडीएम जलालपुर को मौके पर जाकर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। ताहापुर निवासी राधेश्याम मिश्र द्वारा राशन में घटतौली की शिकायत पर डीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

अकबरपुर के गोविंद गनेशपुर निवासी चंद्रावती ने रास्ते पर कुछ ग्रामीणों की ओर से कब्जा करने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम अकबरपुर को सीआरपीसी के तहत जांच के उपरांत कार्रवाई का निर्देश दिया। कई अन्य मामलों में भी डीएम ने फौरन निदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। प्रत्येक मामले में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी व पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मामले का फौरी निस्तारण न हो। चेतावनी दी कि यदि किसी भी मामले के निस्तारण में सिर्फ रस्म अदायगी पाई गई तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें