फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों से अंग्रेजी में करिए संवाद, गलतियों से सीखें

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। रामनगर स्थित बीआरसी केंद्र पर एनसीईआरटी और एनएफएल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें चक्र का पांचवे दिन संवाद और भाषा के व्यावहारिक शिक्षण पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित सत्र में कक्षा 3 की अंग्रेजी पुस्तक संतूर के शिक्षण-प्रक्रिया पर गहराई से चर्चा की गई। संदर्भदाता ईशान श्रीवास्तव ने कहा कि कक्षा में अंग्रेज़ी केवल पढ़ाई न जाए, बल्कि उसे बच्चों के जीवन का हिस्सा बनाया जाए। उनसे अंग्रेज़ी में बात करें और उनकी गलतियों को सुधार का नहीं, बल्कि सीखने का अवसर बनाएं। संतूर केवल एक पाठ्यपुस्तक नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक जीवंत भाषा अनुभव है। इसमें समाहित पाठ, कविताएं, गतिविधियां और संवादात्मक अभ्यास छात्रों की पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की चारों प्रमुख भाषिक क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। संदर्भदाता त्रिशूलधारी पाण्डेय ने बताया कि यह अवधारणा आज की शिक्षा व्यवस्था में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, दर्शन और जीवन दृष्टि को पुन: स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें