फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जीएसटी के स्लैब में बदलाव से आमजन को मिलेगा लाभ

Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रभारी मंत्री व अन्य
विज्ञापन
बलरामपुर। जीएसटी के स्लैब में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला है। शिक्षा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी लोगों को जीएसटी के स्लैब में बदलाव से लाभ मिलेगा। नवरात्र में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ खाद्य सामग्री का मूल्य घटने से आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लंबे समय से किसान, छोटे व्यापारी एवं आम जनमानस जीएसटी में बदलाव की मांग कर रहे थे। पीएम मोदी ने पांच एवं 18 प्रतिशत दो स्लैब में जीएसटी का बदलाव किया है। आम उपभोक्ताओं के जरूरत की चीजों पर ज्यादातर जीएसटी शून्य हो गया है। इससे लोगों को अब जरूरत की चीजें सस्ती मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नवरात्र में वाहन खरीदने पर भारी छूट मिलेगी। मोटरसाइकिल व कार आदि पर अब 28 की जगह 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा। मंत्री बोले कि फाइव स्टार होटल को छोड़कर सभी होटलों को जीएसटी में बदलाव से लाभ मिलेगा। बताया कि 2017 में 65 लाख करदाता जीएसटी जमा करते थे, लेकिन 2025 में करदाताओं की संख्या एक करोड़ 51 लाख हो गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अवधेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें