महराजगंज तराई। नवरात्र पर्व के पहले दिन सोमवार को कई गांवों में पूजा पंडालों में अंधेरा छाया रहा। शिवचरनडीह, लोहेपनिया, नबीनगर, फाजिलडीह, गांधीगांव, उदईपुर आदि गांवों में सारी रात बिजली नहीं रही। ग्रामीण इंद्रजीत वर्मा, रिंकू सिंह, कमलेश, दुर्गेश तिवारी, शिव मूर्ति, अमेरिका, पिंटू वर्मा आदि ने बताया की सोमवार सुबह 11 से लेकर दूसरे दिन सुबह तक बिजली नहीं आई है। जिससे नवरात्र पर्व में पूजा पंडाल में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीण अंचलों में 20 घंटे बिजली देने का दावा सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी बिजली नहीं मिल सकी है। तुलसीपुर एसडीओ गोविंद कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट है। सही कराया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी।