फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

Fri, 09 Oct 2015 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटे इसके लिए प्रशासन शुरू से ही कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा था। सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। मतदान केंद्र से लेकर सार्वजनिक स्थल एवं बाजारों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा का सख्त पहरा था।
विज्ञापन


सब कुछ कुशलतापूर्वक निपटे, इसके लिए आयुक्त फैजाबाद मंडल एसपी मिश्र व डीआईजी वीके गर्ग भी यहां पहुंचे। उन्होंने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया और स्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी विवेक व पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डा मन्नान अख्तर, अपरजिलाधिकारी रामसूरत पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय भी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की टीम सुबह से ही विकास खण्डों का जायजा ले रही थी।
विज्ञापन


कई जगहों पर पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को कतिपय लापरवाही पर कड़ी हिदायत भी दी गई। अधिकारियों के लगातार भ्रमण पर रहने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने का ही नतीजा रहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें