फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए! घर से निकलिये और करिये मतदान

विज्ञापन
अबेडकरनगर के खेल स्टेडियम से रवाना होते पोलिंग पार्टी के कर्मचारी -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में इंतजार की घड़ियां आखिरकार समाप्त हुईं। अब मतदाताओं के कांधे पर इस महापर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। आप मतदाता ही लोकतंत्र के आधार हैं। इसलिए बृहस्पतिवार 3 मार्च को घरों से बाहर निकलिए। अपने संबंधित बूथों पर पहुुंचिए और लोकतंत्र में अपनी भूमिका को सार्थक साबित कीजिए। इस महापर्व में आप न सिर्फ स्वयं शामिल हों, वरन अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कीजिए। इसमें कोई भी मौका बाकी न रहने पाए। हम सभी की यह जिम्मेेदारी है कि बेहतर प्रत्याशी व बेहतर सरकार चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र के इस महापर्व में आप की भागीदारी के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान करने का मौका प्रदान किया है। शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। कुल 18 लाख 1 हजार 444 मतदाता पांच विधानसभा सीटों पर चुनावी रण में शामिल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ईवीएम में कैद यह परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे। लोकतंत्र के इस उत्सव का उत्साह अंत तक बना रहे, इसके लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन करना है। मास्क लगाने के साथ ही उचित दूरी बनाए रखनी होगी। ऐसा करके हम इस उत्सव को और शानदार बना सकते हैं। इससे पहले लोकतंत्र के इस उत्सव के लिए बुधवार को अकबरपुर की हवाई पट्टी व राजकीय खेल स्टेडियम पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की प्रक्रिया अपनाई गई।
मतदान के लिए बनाए गए 2075 बूथों के लिए बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों का हवाई पट्टी व राजकीय खेल स्टेडियम से रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था। हवाई पट्टी से अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र, जबकि राजकीय खेल स्टेडियम से जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय लगातार भ्रमण करते रहे। मतदान कार्मिक समेत अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा डीडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडी राकेश प्रसाद, सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा, बीएसए बीपी सिंह समेत कई अधिकारियों ने संभाल रखा था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
अंबेडकरनगर। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि 05271-247250 पर चुनाव संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारियां कोई भी दे सकता है।
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में
कुल मतदाता- 1801444
महिला मतदाता- 856690
पुरुष मतदाता- 944701
कुल मतदेय स्थल- 2075
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें