फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार करोड़ से दुरुस्त होंगी कलेक्ट्रेट मार्ग की पटरियां

Sat, 08 Nov 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल यात्रियों की परेशानी दूर करने की दिशा में जल्द राहत मिलने वाली है। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से पुरानी तहसील से कलेक्ट्रेट तक सड़क के दोनों ओर गायब पटरियों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रस्ताव का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुका है और अब बजट स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर सभी प्रमुख सरकारी कार्यालय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और मॉल स्थित हैं, जिस कारण दिनभर यहां भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है। पटरियां गायब होने के कारण फुटपाथ पूरी तरह समाप्त हो गया है, जिससे पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद नगर पालिका ने सड़क सुधार योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा है। डीपीआर तैयार हो जाने से परियोजना के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



बजट की मांग की गई

सड़क की गायब पटरियों को सही कराने के लिए बजट की मांग की गई थी। जिसका डीपीआर तैयार हो गया है।


चंद्रप्रकाश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें