फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदल प्रत्याशी पर आचार संहिता का केस

Sun, 12 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति कार्यालय का संचालन करने पर लोकदल प्रत्याशी के विरुद्ध जैतपुर थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अचल चौराहा पर बिना अनुमति के लोकदल पार्टी कार्यालय का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर रविवार दोपहर फ्लाइंग स्क्वॉयड प्रभारी प्रदीप तिवारी व नायब तहसीलदार विनोद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय वहां कार्यालय प्रभारी से जब अनुमति के कागजात मांगे गए तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी।  जांच के दौरान कार्यालय में कई पोस्टर व पंपलेट ऐसे मिले जिस पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम नहीं था।

इस पर फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी प्रदीप तिवारी ने थाने पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी बृजेश तिवारी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें