फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहीबड़े में निकला काकरोच

Tue, 19 Jul 2016 11:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक व्यक्ति मंगलवार को स्वपनिल होटल में खाना खाने गया। वहां उसने दहीबड़ा मंगाया। इसमें काकरोच निकला। उसने पहले थाली की फोटो खींची और बाद में होटल मालिक को जानकारी दी। होटल की इस लापरवाही से नाराज व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी समेत खाद्य विभाग के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


मंगलवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर परासी गांव निवासी दिनेश पांडेय ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को जिला मुख्यालय स्थित स्वपनिल होटल में भोजन करने गया था। उनके साथ अशरफपुर बरवां निवासी मोहम्मद आजम भी थे। उन लोगों ने दो थाली मंगाई।

साथ ही दहीबड़ा का आर्डर भी दिया था। जैसे ही उन्होंने दहीबड़ा खाना शुरू किया तो देखा कि उसमें काकरोच पड़ा है। उन्होंने तत्काल उसका फोटो खींच कर होटल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने डीएम दफ्तर में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि अभी उन तक शिकायत नहीं आयी है। शिकायत आयी तो संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें