फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही सहफसली खेती

Sat, 11 Jan 2025 01:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान संतोष।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्य फसल के साथ सहफसली खेती करना किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। इलाके के प्रगतिशील किसान संतोष ने एक एकड़ में सहफसली खेती से मोटा मुनाफा कमा कर दूसरे साथी किसानों के लिए मिसाल कायम की है। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


भीटी क्षेत्र के चंदापुर निवासी संतोष तिवारी ने गन्ने के साथ सहफसली कर इसकी उपयोगिता साबित की है। इस दौरान जैविक खादों के संतुलित प्रयोग से सभी फसलों का उत्पादन भी बढ़ाया। वह मौजूदा समय में वह एक एकड़ जमीन में गन्ने के साथ चना, मटर और आलू की अलग अलग फसल तैयार कर रहे हैं। गन्ने के साथ बेहतर सहफसली खेती करने पर बीते दिनों बलरामपुर चीनी मिल ने उन्हें नकद पुुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
पांच साल पहले शुरू की सहफसली खेती
प्रगतिशील किसान संतोष आठवीं पास हैं। पांच वर्ष पूर्व उन्होंने गन्ने के साथ सहफसली खेती की शुरूआत की थी। पहले साल इसमें ज्यादा सफलता न मिलने पर भी संतोष ने हिम्मत नहीं हारी। अगले साल कुछ मुनाफा होने पर उनका हौसला बढ़ा। अब उनकी गिनती क्षेत्र के संपन्न प्रगतिशील किसानों में होने लगी है। बताया कि उनके मन में शुरू से ही परंपरागत खेती किसानी से हटकर कुछ करने की ललक थी। इसके लिए किसी से सीखने के बजाय उन्होंने खुद सहफसली खेती को अपनाया।
विज्ञापन


कम लागत में अधिक कमाई
संतोष ने बताया कि एक एकड़ की सहफसली खेती करने में 50 हजार रुपये की लागत आती है। एक एकड़ में लगभग 800 क्विंटल गन्ना की पैदावार होती है। इसी लागत में सहफसली खेती की लागत भी निकल जाने से अन्य फसलों को बेचने पर मोटा मुनाफा होता है। बताया कि लगातार हो रहे फायदे को देखते हुए अब उनके साथ ही कई अन्य किसानों ने भी सहखेती को अपना लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें