फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात अगस्त को गोविंद साहब आएंगे सीएम योगी

Tue, 04 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं डीएम 
विज्ञापन
जलालपुर। पूर्वांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुंदरीकरण, हेलीपैड निर्माण, जनसभा स्थल, पार्किंग, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। गोविंद साहब मठ के सामने प्रस्तावित सभा स्थल पर वीआईपी और आमजन के आवागमन मार्ग, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
इसके बाद अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से करीब 300 मीटर दूर बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। यहां मिट्टी से पटान का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि हेलीपैड तैयार करने का काम जारी है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सभी संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने तथा बिजली विभाग को खंभे हटाकर विद्युत लाइनें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बीडीओ आलापुर को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने सर्किट हाउस में तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कीं और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर मंच और पंडाल लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

निरीक्षण करतीं डीएम 

निरीक्षण करतीं डीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें