फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएम 11 को आएंगे कटेहरी, शिवपाल आज से डालेंगे डेरा

Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। 11 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ कटेहरी बाजार पहुंच रहे हैं तो वहीं सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव चार नवंबर को यहां पहुंचेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अगले एक सप्ताह में यहां पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। सपा व भाजपा की तरफ से कई विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाल रखी है। अब इसे गति देने सपा महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल यादव चार नवंबर को कटेहरी पहुंच रहे हैं। वे जिले में तीन दिन कैंप करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा भी नौ से 11 नवंबर के बीच कभी भी हो सकता है। अगले एक दो दिन में उनका कार्यक्रम तय हो जाने की उम्मीद है।
भाजपा की तरफ से प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पांच नवंबर को हेलीकॉप्टर से कटेहरी पहुंच रहे हैं। वे यहां रामदेव जनता इंटर कॉलेज में दोपहर बाद तीन बजे कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को कटेहरी ब्लाॅक के बगल स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे होने वाली सभा को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बसपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें