फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सैनिक कल्याण कार्यालय का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
 सैनिक कल्याण कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी व अन्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अब सैनिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सैनिक विश्राम गृह का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 4.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

इस नए भवन में सैनिकों और उनके आश्रितों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक रैली से इस कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में एमएलसी हरिओम पांडेय और पूर्व सांसद रितेश पांडेय मौजूद रहे। दोनों ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल बीके शुक्ला ने भवन के निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल बीके सिंह ने बताया कि नए भवन में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को विश्राम की सुविधा मिलेगी। सैनिक कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें