अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के कोच ढूंढने में आसानी होगी। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर 72 कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर बोर्ड लगाए जाएंगे। एक प्लेटफॉर्म पर 24 कोच डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। इससे यात्रियों को ट्रेनों के कोच ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।
अकबरपुर में लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के कोच ढूढ़ने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। अब इलेक्ट्रिक कोच डिस्प्ले बोर्ड से दूर से ही ट्रेन के कोच का पता चल सकेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकबरपुर जंक्शन का पुनर्विकास और आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत इन कोच डिस्प्ले को लगाया जाना है। इसके लिए रेलटेल कंपनी को कार्य कराने का जिम्मा दिया है। कार्यदायी संस्था की ओर से प्लेटफॉर्म एक और दो पर वायर डालने के लिए नाली बनाने की शुरू भी की गई है।
अगले माह से मिलेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 72 कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। दिसंबर माह में यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
-दिलीप कुमार मौर्या, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेलीकॉम, रेलवे